फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Do not cross the signal in any case, only in safety

हर हाल में सिग्नल न करें पार, सुरक्षा में ही बचाव

Sun, 20 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not cross the signal in any case, only in safety
पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत पीडीडीयू मंडल में चलाए जा रहे पंद्रह दिवसीय संरक्षा अभियान के तहत रविवार को आयोजित वेबिनार में रेल चालक, परिचालकों को सुरक्षित ट्रेन संचालन के बारे में बताया गया। इस दौरान हर हाल में सिग्नल पार न करने की सीख दी गई। बताया गया कि सुरक्षा में ही बचाव है। सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इसका हर रेलकर्मी को ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय की देख रेख में सुरक्षित रेल परिचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को आयोजित संरक्षा संबंधी वेबिनार में पचास से अधिक रेलकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्पैड (सिग्नल पासिंग एट डेंजर) की स्थिति से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। वेबिनार में भाग लेने वाले रेलकर्मियों से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उनसे फीडबैक भी लिया गया। वेबिनार में वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) इंदु प्रकाश, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी इ़कबाल अहमद, विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल तापस दास, सहायक विद्युत अभियंता (परिचालन) शकील अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed