फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM expressed displeasure over the slow progress of revenue collection

Chandauli News: राजस्व वसूली की प्रगति कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow progress of revenue collection
राजस्व वसूली की प्रगति कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

-कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की हुई मासिक समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र--13
चंदौली। डीएम निखिल फुंडे ने जिले में राजस्व वसूली की प्रगति कम होने से नाराजगी जताई। कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक बुधवार की रात कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इसमें डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाय।

डीएम निखिल फुंडे ने कहा कि कर-करेत्तर और राजस्व की विभागवार समीक्षा में वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं है। प्रगति शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। वसूली की प्रगति में सुधार लाये जाने के प्रयास किए जाएं। कहा कि प्रवर्तन, खनन विभाग एवं समस्त उप जिलाधिकारीगण को निर्देश दिया गया कि वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाएं। खनन निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि अनाधिकृत भट्ठों को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करें। डीएम ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा समस्त उप जिलाधिकारीगण, जिला पूर्ति अधिकारी, खनन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, समस्त तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed