{"_id":"66cce6045a071cee9c047376","slug":"district-hospital-beds-are-full-27-days-in-a-month-chandauli-news-c-189-1-chl1001-119496-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक महीने में 27 दिन फुल रहे जिला अस्पताल के बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक महीने में 27 दिन फुल रहे जिला अस्पताल के बेड
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में बेड फुल होने से परेशानी बढ़ गई है। सौ बेड के अस्पताल में रोज करीब 50 मरीज भर्ती होते हैं। वहीं, 10 से 12 गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ रहा है। यह स्थित एक दो दिन से नहीं है बल्कि महीने भर से बनी हुई है। इस महीने में 27 दिन अस्पताल के सारे बेेड फुल रहे। पिछले सात वर्षों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन अस्पताल में बेड नहीं बढ़ाए गए।
जनपद के चंदौली और चकिया में दो जिला संयुक्त अस्पताल हैं। हाईवे किनारे होने की वजह से चंदौली स्थित जिला अस्पताल में मरीजों का भारी दबाव है। यहां रोज 1300 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी में 70-80 मरीज आते हैं। 100 बेड के अस्पताल में रोज करीब 50 मरीज भर्ती होते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक महीने में 27 दिन अस्पताल के बेड फुल रहे। सोमवार को भी यही स्थिति रही। जिसकी वजह से 9 मरीजों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सामान्य स्थिति में रोज 50 मरीज भर्ती किए जाते हैं, लेकिन बेड फुल होने की वजह से सोमवार को 10-12 मरीज ही भर्ती किए गए।