फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Discussions of the market hot

चुनाव की चर्चाओं का बाजार गर्म

Wed, 04 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 04 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Discussions of the  market hot
 क्षेत्र पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद अब क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
पद के चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा इसके लिए दौड़ धूप भी शुरू हो गई है।

 इस बार क्षेत्र पंचायत के चुनाव में कई दिग्गजों की शर्मनाक हार के बाद उनके मंसूबे ध्वस्त हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रमुख पद पर कब्जा जमाने के लिए चुनावी घमासान होने की संभावना है।


बरहनी विकास खंड में वर्तमान ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है।

 प्रमुखी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के यहां मिठाई और माला लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं चुनाव जीतने वाले बीडीसी स्कार्पियो मिलने की आस लगाए हुए हैं।

कई राजनीतिक दिग्गजों के हारने का बाद अब सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह यादव का खेमा प्रमुख पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।

उनके समर्थकों की मानें तो आधा दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्य इस समय उनके पाले में हैं। वहीं कम्हरियां गांव से चुनाव जीते महेंद्र यादव भी विद्युत कांट्रैक्टर अजीत सिंह के सहयोग से पूरे दमखम के साथ मैदान में जुट गए हैं।

महेंद्र के मुताबिक पूर्वी व उत्तरी नरवन के कई गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ हैं और कई अन्य को साथ लाने के लिए संपर्क साधा जा रहा है।

लोगों का कहना है कि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के खासमखास कहे जाने वाले अंगद यादव व बरहनी क्षेत्र के राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज कहे जाने वाले महेंद्र सिंह के खासमखास श्यामनारायण यादव और ब्लाक की राजनीति में काफी दबदबा रखने वाले दुखहरन राय के भाई को बीडीसी चुनाव में मिली हार के चलते प्रमुख पद की लड़ाई का रोमांच काफी कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed