फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Discussion on removing the problems of railway employees

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने पर हुई चर्चा

Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Discussion on removing the problems of railway employees
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में डीआरएम राजेश कुमार पांडेय संग पीएनएम प्रभारी व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के चार केंद्रीय पदाधिकारियों संग बैठक हुई। इसमें रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में रेलवे कॉलोनी में साफ सफाई न होने, वाणिज्य विभाग में स्थानांतरण, नियमित एनएच का भुगतान, कोविड अविध में रेल आवास का अतिरिक्त ठहराव पर पैनल रेंट की कटौती, आवास ठहराव के लिए आवेदन का निष्पादन आदि मुद्दे पर चर्चा की गई। समस्याओं को सुनने के बाद डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कहा कि जल्द ही डीजल कॉलोनी, मानस नगर सहित अन्य रेलवे कॉलोनियों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वाणिज्य विभाग में रेलकर्मियों में रेलकर्मियों विशेष कर टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरक्षण कर्मियों का स्थानांतरण की पहली सूची जारी की जाएगी। कोविड अवधि में रेलकर्मियों द्वारा आवास का अतिरिक्त ठहराव पर जारी पैनल रेंट कटौती दिसंबर 2020 तक माफ किया जाएगा। रेल आवास का अतिरिक्त ठहराव के लिए लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्दी किया जाएगा। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार ने स्पष्ट किया कि सिग्नल विभाग में 2013 में नियुक्त कर्मचारियों का बंचिंग ऑफ स्टेज की सूची एक सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। वार्ता में मिथलेश कुमार, केदार प्रसाद, रमेश चंद्रा, बीबी पासवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed