फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'Diksharambh' (Induction) ceremony begins at Government Women's College.

Chandauli News: राजकीय महिला महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह शुरू

Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Diksharambh' (Induction) ceremony begins at Government Women's College.
सैयदराजा। नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को शासन के निर्देशानुसार नवप्रवेशित छात्राओं के उन्मुखीकरण के लिए पांच दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद वरिष्ठ छात्राओं ने नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि अगले तीन वर्षों में छात्राएं केवल पठन-पाठन तक सीमित न रहें, बल्कि महाविद्यालय में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए नई शिक्षा व्यवस्था की विशेषताओं की जानकारी दी। वहीं, डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, परिसर स्वच्छता, खेलकूद गतिविधियों, स्मार्ट क्लास के उपयोग तथा डिजी शक्ति योजना के तहत स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रितेश सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार और राजन पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed