फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Despite the storm and water, there was no relief from the humidity

सुबह आंधी-पानी से जगी आस, बाद में लोग हुए निराश

Thu, 02 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Despite the storm and water, there was no relief from the humidity
पीडीडीयू नगर। इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। आंधी-पानी से जहां लोगों को राहत मिल रही है वहीं इसके बाद उमस व गर्मी परेशान कर दे रही है। बुधवार की सुबह भी मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी चलने लगी और कहीं कहीं बारिश भी हुई। इससे कुछ देर के लिए मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही बादल गायब हो गए और तीखी धूप निकल आई। इसके बाद उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार के बाद बुधवार की सुबह भी मौसम में परिवर्तन हुआ। बुधवार की सुबह नौ बजे आसमान पर काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में हवा ने आंधी का रूप ले लिया और बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट के बाद बारिश रुक गई पर हवा चलती रही। इससे मौसम खुशगवार हो गया। करीब एक घंटे के बाद हवा भी बंद हो गई और बादल उड़ गए। बादलों के उड़ने के बाद आसमान पर सूर्य चमकने लगा। वहीं हवा के भी रुक जाने से उमस बढ़ गई। कुछ ही देर में मौसम बदल गया। इसके बाद उमस व गर्मी से लोग परेशान हो गए। बंद हो चुके पंखे व कूलर दोबारा पूरी शक्ति से चलाए जाने लगे। बावजूद इसके लोगों को उमस व गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

इन दिनों जनपद के किसान खेतों में धान का बीज डालने के लिए बेकरार हैं लेकिन नहरों में पर्याप्त पानी नहीं होने से वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार की सुबह आंधी-पानी से उनमें उम्मीद जगी कि इतनी बारिश अवश्य हो जाएगी कि वे धान की नर्सरी डाल सकेंगे लेकिन मात्र 10 मिनट की बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। किसानों का कहना था कि यदि इस समय वे धान की नर्सरी डाल पाते तो आने वाले बारिश के मौसम में रोपाई कर सकते लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। पानी के अभाव में उन्होंने धान की खेती के पिछड़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed