फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deputy CMO will see the reality of PHC once a week

Chandauli News: सप्ताह में एक दिन पीएचसी की हकीकत देखेंगे डिप्टी सीएमओ

Sat, 22 Nov 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO will see the reality of PHC once a week
ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों की अब खैर नहीं है। इनके कार्यों की मॉनीटरिंग सप्ताह में एक दिन डिप्टी सीएमओ करेंगे। वह किसी दिन सेंटर पर पहुंचकर वहां कार्यों की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट अगले दिन सीएमओ को देंगे। जिले में तीन अर्बन सहित कुल 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होते हैं। 17 केंद्र ग्रामीण अंचलों में संचालित हैं। चकटोडर, कसियापुर, करियावां, हरिहरपुर, महजूदा, जंगीगंज, कटरा, सेमराध, गोपीगंज, खमरियां, लालानगर, नई बाजार, जयरामपुर, गिदर्बड़गांव, ममहर आदि पीएचसी पर डिप्टी सीएमओ सप्ताह में एक दिन अचानक निरीक्षण करने पहुंचेंगे। जहां ओपीडी की संख्या, लैब में जांच, दवाओं की स्थिति, साफ सफाई की व्यवस्था सहित बिंदुओं की समीक्षा करेंगे। इसकी रिपोर्ट वह सीएमओ को देंगे। कुछ सेंटर पर ऐसे डॉक्टर हैं, जो नियमित नहीं आते हैं। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के वे अनुपस्थित रहे तो स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पहले के मुकाबले स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हुआ है। संसाधनों का भी विस्तार हुआ है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि दो डिप्टी सीएमओ सप्ताह में किसी दिन सेंटर पर पहुंचेंगे। वहां व्यवस्थाओं को परखेंगे। मरीजों को बेहतर ढंग से उपचार मिल रहा है तो ठीक है। जहां कहीं खामियां रहेंगी, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed