फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand not to do privatization without taking employees and engineers into confidence

Chandauli News: कर्मचारियों और अभियंताओं को विश्वास में लिए बिना निजीकरण नहीं करने की मांग

Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demand not to do privatization without taking employees and engineers into confidence
पीडीडीयू नगर। निजीकरण के विरोध में गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार कर धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बिजली कर्मियों ने अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से कर्मचारियों व अभियंताओं को विश्वास में लिए बगैर प्रदेश में निजीकरण नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण के आरएफपी डॉक्यूमेंट पर विद्युत नियामक आयोग के वर्तमान अध्यक्ष को कोई अभिमत देने का नैतिक व कानूनी अधिकार नहीं है। इसलिए विद्युत नियामक आयोग को पॉवर कारपोरेशन की ओर से नियुक्त किए गए कंसल्टेंट के तैयार कराए गए निजीकरण के आरएफपी डॉक्यूमेंट पर अपना अभिमत नहीं देना चाहिए। वक्ताओं कहना था कि किसी भी नियम के तहत विद्युत नियामक आयोग को पावर कॉरपोरेशन के कहने पर निजीकरण के किसी दस्तावेज पर अभिमत नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि विद्युत नियामक आयोग के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद कुमार ने प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन के पद पर रहते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ छह अक्टूबर 2020 को एक लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व तत्कालीन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में हुआ था। समझौते के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव वापस लिया जाना है। कर्मचारियों व अभियंताओं को विश्वास में लिए बगैर प्रदेश में किसी भी स्थान पर कोई निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। धरना देने वालों में एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed