फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for dismissal of Union Minister of State for Home

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

Thu, 11 Nov 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for dismissal of Union Minister of State for Home
चकिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी तथा गढ़वा में प्रशासन की वादाखिलाफी एवं रसिया के वनवासियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने जैसी मांगों को लेकर भाकपा माले ने स्थानीय गांधी पार्क में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के विरुद्ध पुख्ता सबूत होने तथा किसानों की हत्या में उनका हाथ होने की बात सामने आने पर भी मोदी मंत्रिमंडल से उनको बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। इससे भाजपा का फांसीवादी चेहरा उजागर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बलिया खुर्द ग्राम में गढ़वा बस्ती के लोगों को प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं कर रहा है। तथा रसिया गांव के वनवासियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। जो गरीबों के मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। बृहस्पतिवार को किसान नेता चंद्रिका यादव, विजई राम, कतवारु बनवासी, छविनाथ राम, राम दुलार राम ने क्रमिक सामूहिक भूख हड़ताल आरंभ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed