{"_id":"57bb5a6e4f1c1b8e63d502dd","slug":"decline-in-railway-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में निजीकरण नामंजूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में निजीकरण नामंजूर
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर में दलितों पर बढ़ रही उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताई गई। इस दौरान सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों, रेलवे में एफडीआई, निजीकरण के प्रयास का विरोध करते हुए संघर्ष का आह्वान किया गया। गोष्ठी में देश के विकास में रेलकर्मियों के योगदान पर चर्चा की गई।
देश के विकास में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय रेल को देश के विकास की धुरी बताया और कहा कि इस पहिए को घूमाने वाले रेलकर्मी हैं। इस दौरान रेलवे के निजीकरण के प्रयास का विरोध करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे रेलवे को नुकसान हो रहा है। तत्कालीन लाभ के लिए राजनेता रेलवे के निजी करण के प्रयास में जुटे हैं, रेलवे में एफडीआई को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों के विपरीत रेलकर्मयों का न्यूनतम वेतन 18 से 25 हजार करने,आदि की मांग भी पुरजोर तरीके से उठायी गई। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र राम ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नई दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भारतीय रेल मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव एके शुक्ला ने की। अधिवेशन में रेल यूनियनों के महागठबंधन के राममूरत, बीके सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह,वीके पाठक, एसके बघेल, आल इंडिया आकाशवाणी एवं दूरदर्शन इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के ओपी शर्मा, आरपीएफ एसोसिएशन के मंडल मंत्री संतोष सिंह आदि ने विचार व्चक्त किए।
, आल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष रमेश शर्मा, भवननाथ पासवान, अर्जुन आर्य, विनोद कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बृजमोहन ने और संचालन शिवचंद कुमार ने की। धन्यवाद ज्ञापन जीके सिंह ने की।