{"_id":"a35050ced58255008b07d0486bd271ca","slug":"death-from-cold-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेलि्सयन रहा। उधर ठंड लगने से
विज्ञापन
दुहलीपुर क्षेत्र के टड़ियां गांव निवासी जयशंकर यादव (50) गुरुवार को
बेहोश हो गए। निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने गुरुवार को भी लोगों को बेहाल किए रखा। दूसरी ओर कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
सुबह कोहरे की घनी चादर के कारण नेशनल हाइवे समेत जनपद की अन्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। दोपहर बाद कोहरा छटा, लेकिन पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन लोगों को नहीं हुए।
हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। सबसे अधिक परेशानी दूरदराज के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है, जो कोहरे के कारण जरूरी कामकाज के लिए भी बाजार नहीं आ रहे हैं। ठंड के चलते पशु पक्षी भी परेशान रहे।
कई बार तो अलाव जलने वाले स्थल पर कई मवेशी पहुंच जा रहे हैं। उधर नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एकौनी, कमलापुर मे ग्रामप्रधान पति लोरिक यादव द्वारा 150 कंबल का वितरण किया गया।
बढ़ती ठंड में क्षेत्र के ह्दयपुर, छित्तमपुर में गुरुवार को पूर्व प्रधान श्रीराम बिंद द्वारा एक दर्जन जगहाें पर अलाव जलवाया गया। इसीतरह सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर 250 कम्बल वितरण के लिए आया है। कानूनगो रजिस्टार गुरुप्रसाद ने बताया कि शासन स्तर से यह कम्बल आया है। जो शुक्रवार को बीच बांटा जाएगा।