फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   deadbody of laborer taken medicine for stomach ache was found in chandauli discussion about land dispute

Chandauli News: पेट दर्द की दवा खाकर निकले मजदूर की मिली लाश, जमीन विवाद और विषैले जंतु के काटने की चर्चा

Wed, 30 Jul 2025 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 07:43 PM IST
सार

चंदौली के सपही जंगल में मजदूर की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चकिया कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
deadbody of laborer taken medicine for stomach ache was found in chandauli discussion about land dispute
अरविंद प्रजापति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद-चकिया इलिया मार्ग पर उप सब्जी मंडी के सामने सपही जंगल में शेरपुर निवासी अरविंद प्रजापति (40) का शव बुधवार को संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। परिजनों के अनुसार 28 जुलाई को पेट में दर्द होने पर दवा खाकर अरविंद दोपहर में घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद ग्राम पंचायत के शेरपुर निवासी स्वर्गीय भिखारी प्रजापति के तीन बेटों में अरविंद मझला था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। अरविंद मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था। सपही जंगल में कर्मनाशा नदी को जाने वाले रास्ते पर औंधे मुंह अरविंद का शव सुबह देखते ही इसकी चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, परिजन व बड़ी संख्या में बस्ती के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अरविंद के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। मौके पर किसी विषैले जंतु के काटने की भी चर्चा होती रही। बड़े भाई विनोद प्रजापति ने बताया कि अरविंद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि, बस्ती के ही कुछ लोगों के साथ जमीन के मसले पर कुछ मामूली विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

अरविंद की पत्नी प्रिया ने बिलखते हुए बताया कि वह 28 जुलाई की दोपहर पेट में दर्द होने पर दवा खाने के थोड़ी देर बाद मोबाइल घर पर छोड़कर निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिवार के लोग कहीं मजदूरी करने गए होने की बात सोचकर रात में सो गए। 

दूसरे दिन नहीं लौटे तो रिश्तेदारी नातेदारी में फोन कर जानकारी हासिल करना आरंभ कर दिया गया। लेकिन कोई पता नहीं चला। तीसरे दिन बुधवार को अरविंद का शव घर से मात्र एक किलोमीटर की दूर सपही जंगल में मिला।

कोतवाल अर्जुन सिंह का कहना है कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के मामले की छानबीन की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed