फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of youth drowned in Latifshah beer found

Chandauli News: लतीफशाह बीयर में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Latifshah beer found
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर में शनिवार को डूबे वाराणसी के दीवानी न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव (28) का शव 18 घंटे बाद रविवार को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सौरभ श्रीवास्तव दीवानी न्यायालय में कार्यरत अपने अन्य साथी संदीप श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, दिनेश शर्मा, दिनेश चौबे के साथ पिकनिक मनाने लतीफशाह आया था। नहाने के दौरान सौरभ गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद एनडीआरएफ को सूचित किया गया था। 18 घंटे बाद रविवार को सौरभ के शव को पचवनिया निवासी गोताखोर रणबीर और मुहम्मदाबाद निवासी गोलू ने कटिया की मदद से निकाला। सौरभ को अपने पिता अनिल श्रीवास्तव की मौत के बाद उनकी जगह नौकरी मिली थी। वह इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed