फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of fruit seller found on the side of the road

Chandauli News: सड़क के किनारे मिला फल विक्रेता का शव

Wed, 30 Aug 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of fruit seller found on the side of the road
सकलडीहा। सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे गड्ढे में फल विक्रेता की लाश मिली। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ी लाश देख पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के कांवर गांव निवासी नारद सोनकर (45) चहनिया बाजार में फल बेचता था। सोमवार को वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। आशंका जताई गई कि देर रात वह बाइक से अपने घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया होगा। पुलिस ने भी किसी बड़े वाहन से बाइक को टक्कर मार देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उसके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी व चार बच्चे हैं। मां बहेतरा व पत्नी गुड़िया सहित स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed