फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of a young man was found hanging from a wire in the bushes, both hands were chopped off.

Chandauli News: झाड़ियों में तार से लटका मिला युवक का शव, कटे थे दोनों हाथ

Thu, 19 Dec 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man was found hanging from a wire in the bushes, both hands were chopped off.
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे के मालगोदाम के पास झाड़ियों में बुधवार को लोहे के तार के सहारे एक युवक का शव लटका पाया गया।
विज्ञापन

उसके दोनों हाथ कटे हुए थे और शव सड़ गया था, जिस कारण दुर्गंध आ रही थी। पुलिस के अनुसार शव 15-20 दिन पुराना है। उसकी जेब में मिली डायरी से पता चला कि युवक झारखंड का रहने वाला था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालगोदाम में मालगाड़ी के डिब्बों की रिपेयरिंग की जाती है। यहां बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी है। पास में ही एक तालाब है और आसपास घनी झाड़ियां उगी हैं। बुधवार को दोपहर में हवा के झोंके के साथ दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग झाड़ियोंं के पास पहुंचे तो वहां लोहे के तार के सहारे युवक का शव लटका हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को नीचे उतारा। लाश सड़ चुकी थी, जिस कारण तेज दुर्गंध आ रही थी। उसके दोनों हाथ भी कटे हुए थे।
युवक की जींस की जेब से मिली डायरी में दर्ज नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो उसकी शिनाख्त राम प्रसाद भूनिया (42) निवासी ग्राम बरही, थाना बरही, जिला हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शव 15 से 20 दिन पुराना है।

अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवक का सड़ा-गला शव पाया गया है। वह झारखंड का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed