{"_id":"6352f1daae58f811996fb1ba","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-buried-in-the-drain-on-the-side-of-the-highway-chandauli-news-vns6802512131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे नाले में मिट्टी से दबा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे किनारे नाले में मिट्टी से दबा मिला युवक का शव
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के पास शुक्रवार को सुबह हाईवे किनारे नाले में मिट्टी के नीचे दबा युवक का शव पाया गया। उसकी शिनाख्त सेरूका गांव निवासी शैलेंद्र भारती के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह दो दिनों से घर से लापता था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
सेरूका गांव निवासी शैलेंद्र भारती (30) चंदौली स्थित जिओ कंपनी में रिटेलर के पद पर कार्यरत था। दो दिन पहले वह घर से लापता हो गया था। शुक्रवार की सुबह लीलापुर गांव के समीप नाले में मिट्टी के नीचे दबा उसका शव मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र की हत्या की गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लीलापुर गांव के पास एक युवक का शव मिला है। एक दिन पहले परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
चंदौली। शैलेंद्र की मौत से तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए। खुशी (8), आदित्य (6) और आस्था (4) के सिर से पिता का साया उठने के साथ पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई सतीश चंद्र का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, तभी हमें न्याय मिलेगा।