फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body found in the well of a young man who went to Guptadham

गुप्ताधाम गए युवक की कुएं में मिली लाश, हत्या का आरोप

Wed, 20 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the well of a young man who went to Guptadham
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बगहीं गांव के युवक कल्लू (40) का शव बिहार राज्य के चेनारी थाना क्षेत्र के एक कुएं में मिला है। परिजनों का आरोप है कि कल्लू की हत्या उसके साथ गए तीन मित्रों ने की है।आक्रोशित परिवार के लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम की कोशिश की पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

बगही गांव निवासी कल्लू (40 वर्ष), टप्पू (42 वर्ष ),प्रताप (41 वर्ष) और सैयदराजा निवासी कन्हैया 45 वर्ष 13 जुलाई को बिहार के गुप्ताधाम दर्शन करने पैदल गए थे। जिसके बाद 15 जुलाई की शाम को कल्लू को छोड़ तीनो वापस घर आ गये। जब कल्लू के परिजनो ने उनको गांव मे घूमते देखा तब कल्लू की पत्नी सरोजा ने अपने पति के बारे मे पूछा तो युवकों ने बताया कि दर्शन के दौरान कल्लू हम लोगो से बिछड़ गया। मंगलवार की परिजन चेनारी थाना जिला रोहतास बिहार से सम्पर्क किया तो थाने से पता चला कि दो दिन पहले एक कुएं से लाश मिली है। परिजनों ने वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त कल्लू के रूप में की। परिजनों ने तीनों युवकों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। तीनो फरार हैं। उनपर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने की कोशिश की। सैयदराजा थाना प्रभारी शेषनाथ पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत कराया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed