{"_id":"68fe75e78f8f85381c0f43ac","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-chandauli-news-c-189-1-svns1012-138285-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली के मुहम्मदाबाद स्थित उप सब्जी मंडी के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान सोनहुल गांव निवासी चेखुरी भारती (55) के रूप में हुई। चेखुरी घर से दवा लेने के लिए निकला था और सैदुपुर दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। सोनहुल गांव निवासी चेखुरी भारती की बकरी बीमार थी। वह बकरी की दवा लेने के लिए रविवार की सुबह सैदपुर गया था।
वह होम्योपैथ की दवा लेकर साइकिल से लौट रहा था। इसी बीच मुहम्मदाबाद उप सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से साइकिल सहित सड़क किनारे गिर कर घायल हो गया। सड़क किनारे लहुलूहान चखुरी को देखकर लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। किसी ने उनकी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी। एंबुलेंस पहुंचने में देर की तो लोग हंगामा करने लगे।
तकरीबन एक बाद पहुंची एंबुलेस से लहुलुहान चेखुरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। चार पुत्रों में एक पुत्र दिनेश की शादी करनी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुंदन गोड़, प्रधान लोकनाथ सिंह, समाजसेवी राजन गुप्ता सहित रिश्तेदार व गांव के लोग चिकित्सालय पहुंच गए। मृतक की पत्नी उर्मिला, पुत्र धर्मेंद्र, सुरेंद्र, कन्हैया, दिनेश का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर वाहन का क्षतिग्रस्त अगला शीशा मिला है।