फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CRPF soldiers distributed masks

सीआरपीएफ के जवानों ने बांटे मास्क

Mon, 20 Apr 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
CRPF soldiers distributed masks
नौगढ़। सीआरपीएफ 148 बटालियन की ओर से सोमवार को तहसील के विभिन्न गांवो में ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया गया। साथ ही जवानों ने नक्सल प्रभावित गांवों की बस्तियों को सैनिटाइज भी किया। इस दौरान क्षेत्र के डुमरिया, झुमरिया, देवरा और बाघी बस्तियों में पहुंचे जवानों ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

चकचोइया पोस्ट के सहायक कमांडेंट इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके तहत कस्बा स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, विद्युत पावर सबस्टेशन, आपूर्ति विभाग, गोआश्रय स्थल व बस्तियों में लोगों के बीच मास्क बांटने के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। वहीं नौगढ़ पोस्ट के इंस्पेक्टर हीरालाल चौरसिया के नेतृत्व में सुरक्षाबल के जवानों ने सैनेटाइजेशन कर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने वनवासियों को बताया कि थाना और तहसील में अन्नपूर्णा अनाज बैंक खोला गया है। आवश्यकता होने पर वनवासी वहां से अनाज ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed