फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowds gathered at the Ganga Ghats on Pitru Amavasya to offer prayers to ancestors.

Chandauli News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, पितरों का किया तर्पण

Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the Ganga Ghats on Pitru Amavasya to offer prayers to ancestors.
बलुआ गंगा घाट पर तर्पण करते लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। पितृपक्ष के अंतिम दिन शनिवार को पितृ अमावस्या पर जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धानापुर के नरौली घाट, बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा घाट, टांडा, भूपौली, सहजौर और पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम घाट पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान और पितरों का तर्पण किया। इस दौरान लोगों ने पूर्वजों की शांति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार तर्पण और पिंडदान करते हैं। अमावस्या पर ज्ञात-अज्ञात पितरों के निमित्त तर्पण करने की परंपरा है। पितृ अमावस्या पर सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने गंगा में स्नान करने के बाद अपने पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान किया। वहीं, घरों में भी पुरोहितों को बुलाकर पिंडदान कराया गया। ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ गाय, कुत्ते और कौवे के लिए भी भोजन निकाला गया।
विज्ञापन

धानापुर के नरौली सहित अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पं. मुन्ना मिश्रा ने बताया कि पितृपक्ष में पूर्वजों का स्मरण करने और उनके निमित्त तर्पण करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। टांडा, महुअर कला, चकरा, सोनबरसा और सरौली के घाटों पर भी लोगों ने स्नान और तर्पण किया। बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पिंडदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed