{"_id":"576ee0b84f1c1bc179b47f4e","slug":"criticise-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला दहन कर कांग्रेस को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला दहन कर कांग्रेस को कोसा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा में राहुल गांधी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा कार्यताओं ने शनिवार को सकलडीहा कस्बा में राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी व कुंठित मानसिकता के तहत कार्य करने में लगी हुई है। यह निंदनीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जन समस्याओं को उठाने के बजाए सस्ती लोकप्रियता पाने की चाह में लगे हुए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि आज देश की पहचान पूरे विश्व में हुई है। यह भाजपा सरकार की देन है लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग द्वेषवश व कुंठित मानसिकता के चलते अनाप-सनाप आरोप लगाने मे लगे हुए हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी की द्वेषपूर्ण मानसिकता इस बात को उजागर करता है कि सकलडीहा के विधायक पर बेवजह का आरोप लगाकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने में लगे हुए हैं। पुतला दहन में तूफानी सिंह, मुख्तार, अमित सिंह, मोनू, पिंटू, भोला चौहान, बच्चा सिंह, बनवारी पांडेय, ओमप्रकाश, श्यामनारायण, अन्नू सिंह, सर्वेश सिंह, छोटू सहित कई मौजूद रहे।