फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Travelers who steal goods Dbache

यात्रियों का सामान चुराने वाले दबोचे

Sun, 09 Oct 2016 01:36 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 09 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Travelers who steal goods Dbache
जीआरपी की गिरफ्त में चोरी करने वाले। - फोटो : chandauli
राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान ट्रेन से यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 28 हजार रुपये नकदी, लैपटाप, मोबाइल सेट, जेवरात आदि बरामद हुए। जीआरपी की मानें तो बदमाश लंबे समय से ट्रेनों में चोरी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


 जीआरपी पुलिस महानिदेशक रेलवे और पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र के निर्देशानुसार संदिग्धों की जांच पड़ताल की जा रही थी। रात करीब सवा दो बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पूर्वी छोर पर तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। वह जीआरपी को देख कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोचा और तलाशी ली तो उनके पास से 28 हजार 8 सौ रुपये, एक लैपटाप, एक टैबलेट, पांच मल्टीमीडिया फोन, चांदी की 4 पायल,10 जोड़ी बिछिया,  चांदी के सिक्का, 1 सोने की चेन, नशीला पाउडर आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम मनोज कुमार सिंह, अरुण सिंह निवासी झोटना थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर और धर्मेंद्र राजभर निवासी हथियाराम भुड़कुड़ा जिला  गाजीपुर बताया। पकड़े गए लोगों ने पुुलिस को बताया कि वह पहले से ट्रेनों को लक्ष्य बना कर अपना काम तय कर लेते हैं। इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ट्रेन में मौका देखते ही वह सामान लेकर फरार हो जाते हैं। फिर तयशुदा स्‍थान पर मिलकर बंटवारा करते हैं। जीआरपी  कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि गिरोह मुगलसराय, बनारस, शाहगंज, गाजीपुर, इलाहाबाद,  गोरखपुर, गया, सासाराम, आरा, पटना आदि इलाकों में चोरी करता है। पुलिस टीम में राजेश कुमार, केदार नाथ मौर्या, कांस्टेबल मदनलाल  यादव, आशीष, वीरेंदर प्रसाद, शिवाकांत, संतोष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed