फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband was murdered by wife

पत्नी  ने की थी पति की हत्या

Mon, 02 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 02 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Husband was murdered by wife
थाने में मौजूद हत्यारोपी
मुगलसराय के शाहकुटी मोहल्ले में गत दिनों हुई टिकट परीक्षक (टीई) की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को रविवार की सुबह मुगलसराय स्टेशन से भागने का प्रयास करते वक्त गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। यह खुलासा एसपी अमित वर्मा ने पुलिस लाइन में रविवार को किया। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टिकट परीक्षक संजीव कुमार की शादी कुछ माह पूर्व बिहार के नवगढ़ निवासी प्रीति से हुई थी। प्रीति का दिल्ली निवासी सावन देवास से प्रेम संबंध था। प्रेम में बाधक समझ कर प्रीति ने विगत 27 अप्रैल को पति के ड्यूटी चले जाने पर अपने प्रेमी सावन देवास को घर पर बुलाया और पति संजीव कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

उसी रात संजीव जब  ड्यूटी से घर लौटा तो पहले से ही घात लगाए बैठे सावन देवास और प्रीति ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। चिल्लाने पर प्रीति ने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर संजीव पर डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का दोनों ने प्रयास किया, लेकिन मौका नहीं मिलने  के कारण शव को 28 अप्रैल की रात छत से नीचे गिरा दिया। फिर प्रीति ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पति की मौत की तहरीर दी। पुलिस ने विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी पर संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा आदि बरामद करा दिया।  एसपी अमित वर्मा ने सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed