{"_id":"59f2349b4f1c1bee688b7a08","slug":"91509045403-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं का नहीं हो रहा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की घटनाओं का नहीं हो रहा खुलासा
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। चार माह में आधा दर्जन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन किसी का खुलासा नहीं हुआ। पीड़ित थाने का लगातार चक्कर लगाकर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
18 अक्तूबर को औरईया पट्टी लाल गांव में चोरों ने वीरेन्द्र गुप्ता के घर में घुसकर 14 हजार रुपए नकदी सहित मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद 23 अक्तूबर की रात चोरों ने रामपुर गांव में डॉ. अरुण श्रीवास्तव के क्लीनिक का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये नकद और मंहगे सामान चुरा ले गए। 23 अगस्त को भी चोरों ने ओयरचक गांव में चिरौंजी गुप्ता के घर में घुसकर 12 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गये। 26 अगस्त को चोर बरहनी गांव में काली मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़ कर नगदी और मंदिर का घंटा चुरा ले गए। कम्हरिया गांव में काली मंदिर और शहीद बाबा मजार से चोर सोलर पैनल बैटरी उठा ले गए । कम्हरिया और जलालपुर गांव से ही चोर डीजल इंजन और सबमर्सिबल पंप उठा ले गए, लेकिन आज तक पुलिस किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके पूर्व भी फरवरी माह के अंत में रामपुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर मोबाइल और सौंदर्य प्रसाधन की दूकान में सेंध मारकर चोरी हुई थी। पर किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि चोरी की घटनाओं की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासे होंगे।