फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एएसपी ने इलिया थाने का निरीक्षण कर दिए निर्देश

एएसपी ने इलिया थाने का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Tue, 05 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
एएसपी ने इलिया थाने का निरीक्षण कर दिए निर्देश

विज्ञापन
इलिया। एडिशनल एसपी प्रेमचंद ने सोमवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। साथ ही शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कलानी, भीटिया, खरौझा आदि गांवों के शिव मंदिरों पर लगने वाले मेला के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

एएसपी के अचानक थाने पहुंचने पर थाने की पुलिस चौकन्नी हो गई। एएसपी ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए विवेचना समय पर पूरे किए जाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आमजन व संभ्रांत लोगों की मदद लेने की बात कही। इसके अलावा क्षेत्र के बिहार सीमा से लगे गांवों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी ने मलखाना, कार्यालय, अपराध रजिस्टर, ऑनलाइन एफआईआर, भोजनालय का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एफआईआर की मूल प्रति उन्हें तत्काल दें।इस दौरान थाना प्रभारी संतोष राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed