{"_id":"5b4cf1514f1c1b50748b5514","slug":"61531769169-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से छह बोरा तेंदूपता बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप से छह बोरा तेंदूपता बरामद
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
वन चौकी तथा पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने सामवार को अमरा दक्षिणी गरई नदी पुल के समीप एक पिकअप में तस्करी कर ले जाया जा रहा छह बोरा तेंदूपत्ता बरामद किया। टीम के सदस्यों को देख पिकअप का चालक व तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकला।
टीम के सदस्य वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक पिकअप पर तस्कर चोरी का तेंदूपत्ता ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम ने सड़क की घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक पिकअप आता दिखा। टीम के सदस्यों के रुकने का इशारा करते ही चालक ने कुछ दूर वाहन खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक व उसमें बैठे तस्कर वहां से भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने उनका कुछ दूरी तक पीछा किया पर वे भागने में सफल रहे। पुलिस व वन विभाग पिकअप को अपने कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं। अभियान में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, वन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।