{"_id":"59fe0e5b4f1c1bd1538baf19","slug":"61509822043-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार मालवाहक ने रिक्शे में मारी जोरदार टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार मालवाहक ने रिक्शे में मारी जोरदार टक्कर
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया चौराहे से चंदासी की ओर जा रही तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने नगर के काली महाल स्थित एक रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। बाद में जब लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़ तो उसके चलते दो वाहन सवार अनियंत्रित होकर गिर गए । पुलिस ने पीछा कर मालवाहक को चंदासी पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया जहां भीड़ ने मालवाहक चालक की जमकर पिटाई कर दी । बाद में पुलिस चालक को वाहन सहित कोतवाली ले आई और अग्रिम में जुट गई ।
मिर्जापुर जिले के भाईपुर गांव निवासी संजय मालवाहक लेकर तेजी से शनिवार की सुबह मुगलसराय की ओर रहा था । नई बस्ती स्थित आलू मिल से कुछ आगे पहुंचा था कि उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुलिस वाहन से टकराने से बाल बाल बच गई। वाहन की रफ्तार तेज देख पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाया लेकिन चालक वाहन सहित वहां से भाग निकाला । इसके बाद भी पुलिस ने उसका पीछा कर लिया । आगे चलकर मालवाहक ने काली मंदिर के समीप छोटू नामक रिक्शा चालके के रिक्शे में टक्कर मार दी जिससे उसके रिक्शे के दोनों चक्के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। यहां भी जब लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह वहां से भी भाग निकला । इसके पीछा कर रही पुलिस ने चंदासी पुलिस चौकी के पास मालवाहक को चालक सहित पकड़ लिया। पीछे हुई घटनाओं से नाराज लोगों ने चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस उसे छुड़ाकर किसी प्रकार वाहन सहित कोतवाली ले आई ।