फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रताप एक्सप्रेस में यात्री का नगदी सहित छह लाख के जेवरात चोरी

प्रताप एक्सप्रेस में यात्री का नगदी सहित छह लाख के जेवरात चोरी

Sun, 06 Jan 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रताप एक्सप्रेस में यात्री का नगदी सहित छह लाख के जेवरात चोरी
पीडीडीयू नगर। कोलकाता से बिकानेर जा रही अप 12496 प्रताप एक्सप्रेस में शनिवार की भोर में कोडरमा और गया के बीच में उचक्कों ने एसी कोच में महिला यात्री का बैग चुरा लिया। बैग में तीन लाख बीस हजार रुपये नकद सहित छह लाख रुपये के जेवरात थे। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी देवेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोलकाता से बिकानेर जाने के लिए प्रताप एक्सप्रेस के एसी कोच बीई के सीट संख्या एक से तीन पर सवार हुए थे। ट्रेन सुबह पौने सात बजे कोडरमा से आगे बढ़ी थी। इस बीच देवेश की पत्नी शौच के लिए गई। वापस आई तो सीट के नीचे से उनका बैग गायब मिला। यह देख कर उसने शोर मचाया और इधर उधर तलाश की लेकिन पूरे ट्रेन में कहीं उसका बैग नहीं मिला। अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजे से दो घंटे की देरी से 11 बजे स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही दंपति शोर मचाने लगा। शोर सुनकर जीआरपी के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार और आरपीएफ की टीम ट्रेन में पहुंची और पूछताछ के बाद तहरीर ली। तहरीर के अनुसार बैग में तीन लाख बीस हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने थे। इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि यात्रियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को केस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed