फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फैक्ट्री में पकड़ी गई बिजली चोरी

फैक्ट्री में पकड़ी गई बिजली चोरी

Sat, 12 Jan 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में पकड़ी गई बिजली चोरी
पड़ाव। क्षेत्र के कटेसर गांव में बिजली विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक सेंवई फैक्ट्री में बिजली चोरी सहित पांच घरों में छापेमारी कर चोरी की बिजली का मामला पकड़ा। अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि चोरी की बिजली जला रहे सभी छह उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि उपखंड अधिकारी कमर फारूक व विकास गुप्ता, मीटर विभाग के एसडीओ केएल यादव सहित अवर अभियंताओं व लाइनमैनों की संयुक्त टीम को छापेमारी के लिए लगाया गया था। विभाग को शिकायत मिल रही थी कि कटेसर स्थित एक सेंवई बनाने के कारखाने में 10 हार्सपावर का विद्युत कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही है। टीम ने छापेमारी की तो सूचना सही मिली। इस पर विभाग ने फैक्ट्री का विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया और उपभोक्ता द्वारा बिजली चोरी के मद में शमन शुल्क न जमा किए जाने पर मुगलसराय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। एक्सईएन ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच अन्य घरों के स्वामियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी करने वाली टीम में अनिल सिंह, रामसुभग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed