{"_id":"5a4fccdf4f1c1b37198b513f","slug":"191515179231-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर गांव में गुरुवार को रंजना देवी (91) की गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्धा की मझली बहु ने अपने ही जेठ पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस के अनुसार ठंड लगने से वृद्धा की मौत हुई है।
मुस्तफापुर गांव निवासी विश्वनाथ यादव रेलवे में कर्मचारी थे। विश्वनाथ की मौत के बाद उनकी पत्नी रंजना देवी को पेंशन मिलनी शुरू हो गई और तीन लड़कों में बड़े लड़के रामकेश के साथ रहने लगी। यह बात उसकी मझली बहू फूलरजा देवी को नागवार लगती थी। गुरुवार को वृद्धा खा पीकर सोई थी, देर शाम तक वह नहीं उठी तो परिवार वालों को शंका हुई। उन्होंने जब देखा तो वृद्धा की मौत हो चुकी थी। आस पास के लोग भी इसकी सूचना के बाद पहुंच गए और शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच फूलरजा देवी जेठ -जेठानी पर वृद्धा को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप लगाने लगी। इससे मौके पर खलबली मच गई। आलमपुर प्रधान श्याम नारायण यादव व नसीरपुर प्रधान लालदेव यादव सहित अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन फूलरजा नहीं मानी। उसने पुलिस को भी फोन कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। वृद्धा की मौत ठंड लगने से हुई है।