{"_id":"5ca8fb1cbdec2214380c3fdf","slug":"181554578204-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पिकअप से तीन सौ लीटर कच्ची शराब की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पिकअप से तीन सौ लीटर कच्ची शराब की बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर घेराबंदी कर भारी मात्रा में पिकअप से कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस की घेराबंदी देख शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह चंदेल पिकअप व शराब जब्त कर कोतवाली ले आए। पिकअप से नौ केनों से तीन सौ लीटर कच्ची शराब, दो किलो यूरिया और 200 ग्राम नौसादर बरामद हुआ है।
सकलडीहा कोतवाल विद्यासागर प्रसाद हमराहियों के साथ शुक्रवार की देर रात के खडे़हरा गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच चहनियां की ओर से एक पिकअप आता दिखा। पुलिस के इशारा करने पर तस्कर वाहन लेकर डेढ़ावल की ओर तेजी भागने लगे। कोतवाल की सूचना पर डेढ़ावल, बलुआ, धानापुर और कमालपुर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। डेढ़ावल चौकी की पुलिस ने सलेमपुर नहर के समीप लोहे की बैरकेटिंग लगा रखी थी। इसी बीच सलेमपुर की ओर पिकअप मोड़ते समय चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इससे वाहन पेड़ से टकरा गया। इसके बाद तस्कर पुलिस को चकमा दे वाहन छोड़ भाग निकले। इतने में कई थाना की पुलिस फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाने की पुलिस ने नौबतपुर में चोना देवी व सुनील केवट को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।