फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एक माह बाद भी चोरी की घटना का नहीं हुआ पर्दाफास

एक माह बाद भी चोरी की घटना का नहीं हुआ पर्दाफास

Sun, 24 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक माह बाद भी चोरी की घटना का नहीं हुआ पर्दाफास
विज्ञापन

चंदौली। जिला मुख्यालय से महज एक किमी दूर जसुरी गांव में 22 मई की आधी रात में चार घरों में हुई चोरी की घटना का पर्दाफास करने में पुलिस एक माह बाद भी नाकाम है। जिला मुख्यालय से सटे गांव में चोरी का घटना का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। जसूरी गांव में गोरख सिंह, सपा नेता अशोक त्रिपाठी उर्फ छोटी तिवारी, रामदवर पासवान, बृजेश सिंह डिंपू के घरों को निशाना बनाकर सात लाख की नकदी, जेवरात समेत करीब 27 लाख सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

घटना के बाद पुलिस विभाग की नींद उड़ गई। आनन फानन में आला अधिकारियों ने फारेंसिक जांच दल, क्राइम ब्रांच व डाग स्क्वायड संग पहुंच कर चारों घरों में बिखरे पड़े सामानों के हालात का जायजा किया, नमूने एकत्रित किए और चोरों तक पहुंचने आश्वासन भी दिया। चोरी की घटना को लेकर सपा नेताओं ने एसपी का घेरावं भी किया था। लेकिन एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस की रफ्तार ज्यों की त्यों है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली है और चोर पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed