{"_id":"5a4153004f1c1bd1408bef43","slug":"171514230528-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मोटरसाइकिल को सर्विलांस की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की मोटरसाइकिल को सर्विलांस की टीम ने पकड़ा
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सर्विलांस की टीम ने सोमवार को चोरी की एक बाइक सहित दो चोरों को उस समय पकड़ा जब यह चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। सोमवार को सर्विलांस टीम के एसआई विनय को किसी ने बताया कि एक चोरी की मोटरसाइकल को बेचने की नियत से दो चोर बिहार जाने वाले हैं। इसकी जानकारी होने के बाद वे अन्य हमराहियों के साथ बिछिया स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास पहुंच गये। इसी बीच एक मोटरसाइकल पर दो लोग मुंह बांधे हुए आते दिखे । उसे रोक कर पूछताछ की गई। तो पता चला की मोटरसाइकल चोरी की है। पकड़े गए दोनों आरोपी वाराणसी के लोहता थाने के निवासी हैं। जिसमें अजय कुमार पटेल पुत्र अवध बिहारी ग्राम बखरिया लोहता वाराणसी, मनोज कुमार पटेल पुत्र मुन्ना पटेल सरहरी लोहता का बताया जा रहा है। इन दोनों को पकड़ने वाले टीम में विनय कुमार तिवारी एसआई, अरविंद भारद्वाज, बृजेश चौधरी, अजय कुमार, अमित शर्मा उपस्थित रहे।