फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वाहन पलटने से पिता के सामने गई पुत्र की जान

वाहन पलटने से पिता के सामने गई पुत्र की जान

Sun, 06 May 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
वाहन पलटने से पिता के सामने गई पुत्र की जान
दुर्घटना

विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के फुटिया मोड़ के समीप शनिवार की सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन पलट गया। इस घटना में वाहन चला रहे सौरभ सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार उसके पिता सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मूल रूप से गाजीपुर जनपद के गहमर थाना अंतर्गत सेवराई गांव निवासी सौरभ सिंह रामनगर में आवास बनाकर रह रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए सौरभ अपने पिता गोरखनाथ (60) और रिश्तेदार रमाकांत (50) के साथ सेवराई गए थे और शनिवार की सुबह स्कार्पियो से वापस लौट रहे थे। वाहन सौरभ चला रहा था। सुबह छह बजे फुटिया गांव के समीप वे पहुंचे थे कि रोड पर ब्रेकर देख अचानक ब्रेक लगा दी। इससे तेज वाहन अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। सीट बेल्ट न बांधने की वजह से सौरभ सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि गोरखनाथ और रमाकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहीं सौरभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर जिला अस्पताल में दोनों घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed