{"_id":"5aa585a04f1c1bb8758b4e3f","slug":"151520797088-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने जाने जा रहे दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक बेचने जाने जा रहे दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। बनारस से बाइक चोरी कर उसे मुगलसराय बेचने के लिए आ रहे दो युवकों को जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने शनिवार की शाम चेकिंग के दौरान डांडी के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर नींबूपुर गांव के पास से एक और बाइक बरामद की। पुलिस दोनों बाइकों सहित युवकों को कोतवाली में पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
नगर व आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की शाम जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी डांडी स्थित एक विद्यालय के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक बनारस से आते दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। जिसपर सिपाहियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। जिसपर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि यह बाइक चोरी की है जिसे बनारस से चोरी कर मुगलसराय बेचने के लिए ले जा रहे है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि युवकों से पास से बरामद बाइकें चोरी की है। मुकदता दर्ज कर रविवार को दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।