फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पिकअप की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

पिकअप की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंघीताली के समीप बुधवार की भोर में चार बजे पिकअप की चपेट में आकर सिंघीताली निवासी ओमप्रकाश गोंड (50) की मौत हो गई। ओमप्रकाश भोर में टहलने निकले थे। घटना के बाद भाग रहे पिकअप को पुलिस ने पीछा कर गोधना स्थित पेट्रोल के समीप पकड़ लिया लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिंघीताली निवासी ओमप्रकाश गोंड प्रतिदिन सुबह टहलने जाते थे। बुधवार की भोर में भी वह सड़क पर टहलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चले गये। वे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पास से होकर वह गुजर रहे थे कि वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें धक्का मार दिया। पिकअप के धक्के से ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जब तक जुटते पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर ओमप्रकाश के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। अलीनगर पुलिस व ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया और गोधना गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ी कर पिकअप चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओमप्रकाश की मौत के बाद पत्नी सावित्री देवी, पुत्र विद्याशंकर और हंसराज का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि अलीनगर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह टैंकर व ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें टैंकर पलट गया और उसका खलासी ओमप्रकाश (30) घायल हो गया। सोनभद्र के घोरावल निवासी टैंकर चालक रामविलास अलीनगर स्थित तेल डिपो में तेल भराई के लिए जा रहा था। पचफेड़वा के समीप वह टैंकर को बैक कर रहा था। इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में टैंकर का खलासी ओमप्रकाश घायल हो गया। अलीनगर पुलिसने धायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed