फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 25 बोरा सुपारी बरामद

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 25 बोरा सुपारी बरामद

Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 25 बोरा सुपारी बरामद

विज्ञापन
मुगलसराय। गुवाहाटी से आनंद बिहार जा रही 12505 अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से डीआरआई (कस्टम) वाराणसी की टीम ने शनिवार की सुबह 25 बोरा सुपारी बरामद किया। विभागीय टीम सुपारी को अपने साथ ले गई। सुपारी न्यू बोगाईगांव से कानपुर ले जाया जा रहा था। विभागीय टीम के अनुसार सुपारी की जांच की जाएगी।

सीमा उत्पाद शुल्क विभाग को सूत्रों से सूचना मिली कि नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में अवैध ढंग से सुपारी असोम के न्यू बोगाईगांव से कानपुर ले जाया रहा है। इस सूचना के बाद विभागीय टीम शनिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सुबह साढ़े सात बजे ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। डीआरआई की टीम आरपीएफ, वाणिज्य विभाग और पार्सल विभाग की टीम के साथ ट्रेन पर पहुंची। ट्रेन के एसएलआर बोगी को खोला गया और 25 बोरा सुपारी उतारी गई। इसके बाद टीम ने सुपारी को अपने कब्जे में ले लिया और पिकअप में भर कर उसे अपने साथ ले गई। इस छापेमारी से स्टेशन पर खलबली की स्थिति रही। इस संबंध में आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि कस्टम विभाग की टीम ने छापेमारी कर सुपारी बरामद की है। आरपीएफ सिर्फ सुरक्षा के लिए तैनात थी। वहीं पार्सल सुपरवाइजर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वाराणसी से आई दो सदस्यीय टीम ने बताया कि बिना सीमा उत्पाद कर जमा किए सुपारी पहुंचाया जा रहा है। इस सूचना के बाद पार्सल यान खोला गया और टीम के सदस्य सुपारी बरामद कर अपने साथ ले गए। सुपारी की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed