फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पूछताछ के आगे नहीं बढ़ पाई पुलिस

पूछताछ के आगे नहीं बढ़ पाई पुलिस

Sat, 02 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ के आगे नहीं बढ़ पाई पुलिस
चंदौली। रेलकर्मी से गुरुवार को नगर में एसबीआई बैंक के पास से आठ लाख रुपये की छिनैती के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं रेलकर्मी के साथ बैंक आए लोगों के साथ शुक्रवार को पुलिस ने पूरे दिन सदर कोतवाली में पूछताछ की। मगर पुलिस के हाथ कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं लगी है। उधर क्राइम ब्रांच टीम भी बैंक से मिले सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार निवासी शिवशंकर सिंह पीडीडीयू नगर में रेलवे में तैनात है। वह नगर के यूरोपियन कालोनी में सरकारी आवास में रहते है। उन्होंने नगर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में नौ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। गुरुवार को वह अपने भाई के बेटे सारथी के साथ नगर स्थित बैंक शाखा में पहुंचा, जहां वह ऋण खाते से आठ लाख रुपये निकाले और घर के लिए रवाना होने वाले थे। इसी दौरान बैंक के बाहर वह कुछ कदम ही चले थे कि बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छिनकर भाग निकले। छिनैती की घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पुहंचे सीओ, क्राइम ब्रांच और पुलिस के अधिकारियों ने सभी पहलुओं की जांच की। सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले गए। वहीं शुक्रवार को पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी रही। सदर कोतवाली में भुग्तभोगी शिवशंकर, भतीजे सारथी तथा उनके कई करीबी लोगों से अतिरिक्त निरीक्षक अभय सिंह ने घंटो पूछताछ की। मगर उनके हाथ खाली रहे।
विज्ञापन


पुलिस छिनैती के मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कुई पहलुओं से जांच चल रही है। क्राइम ब्रांच ने सीसी टीवी फुटेज में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। त्रिपुरारी पांडेय, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed