{"_id":"5b6b43fc4f1c1b6e118b812c","slug":"11533756412-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरान गिरोह का शातिर चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरान गिरोह का शातिर चोर चढ़ा जीआरपी के हत्थे
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रावण मास में कांवरियों के आवागमन के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को स्टेशन परिसर व विभिन्न प्लेटफार्मों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या सात व आठ के पश्चिमी छोर से एक जहरखुरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से जेवरात, मोबाइल, नशीला पाउडर व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है।
पुलिसकर्मी विभिन्न प्लेटफार्मों पर संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान जब वे प्लेटफार्म संख्या सात व आठ के पश्चिमी छोर पर पहुंचे तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देख कर वह भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और जीआरपी कोतवाली ले आए। यहां उसके सामानों की तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक जोड़ी चांदी की पायल, चोरी का एक मोबाइल, 110 ग्राम नशीला पाउडर व पांच हजार दो सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह जहरखुरान गिरोह का सदस्य है। उसके गिरोह के सदस्य बिहार से लेकर पीडीडीयू नगर तक चोरी किया करते हैं। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर डुंमराव, बिहार निवासी राम नरेश पांडेय उर्फ राम ईश्वर पांडेय है। चोर को पकड़ने वाली टीम में एसआई खालिद जमा खां, सिपाही अभिषेक पांडेय, प्रह्लाद यादव, इंतजार हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन