{"_id":"5a94604c4f1c1b692a8b45e4","slug":"11519673420-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टेंट संचालकों के खिलाफ डीएम और एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध टेंट संचालकों के खिलाफ डीएम और एसपी ने की कार्रवाई
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। यूपी-बिहार के नौबतपुर बार्डर पर लगने वाले जाम के चलते हो रही किरकिरी से परेशान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सोवमार को अवैध टेंट संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन टेंटो पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने पड़ताल के लिए टेंटो पर रखे लैपटाप सहित अन्य कागजात जब्त कर लिये साथ ही अवैध तरीके से विद्युत इस्तेमाल कर रहे टेंटो की बिजली काटते हुए केबिल जब्त कर ली। अधिकारी द्वय के अनुसार रोड किनारे ट्रक खड़ा करके टेंट पर कागजात बनवाने के चलते बार्डर पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
दरअसल नौबतपुर बार्डर पर आनलाईन बहती बनाये जाने का कारोबार खूब फलफूल रहा है। ट्रक चालकों द्वारा बहती बनाये जाने के लिए चालकों द्वारा ट्रकों को बेतरतीब तरीके से सड़क पर इधर उधर खड़ा कर दिया जाता है। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। तीन दिन पहले यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नौबतपुर बार्डर पर जाम में फंसने के चलते जिला से लेकर मंडल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। जाम पर मंत्री की खरीखोटी सुनने के चलते जिला प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। मामला लखनऊ पहुंचने के बाद बार्डर पर यातायात को सुगम बनाकर छवि बेहतर करने की नियत से सोमवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, सैयदराजा कोतवाल एसपी सिंह के साथ नौबतपुर बार्डर पहुंचे। जहां उन्होंने अवैध तरीके से संचालित हो रहे टेंट संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सबसे पहले आधा दर्जन टेंट संचालकों की बत्ती गुल कर दी जो अवैध तरीके से कनेक्शन लेकर जलाई जा रही थी। इसके बाद अधिकारियों ने टेंट पर रखे लैपटाप व कागजातों को जब्त कर लिया। इस दौरान उन्होंने सैयदराजा थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया किया नौबतपुर में सड़क किनारे खड़े वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करें ताकि क्षेत्र में जाम नहीं लग सके।