फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पानी और साफ सफाई के लिए ट्रेनों में हुआ हंगामा

पानी और साफ सफाई के लिए ट्रेनों में हुआ हंगामा

Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पानी और साफ सफाई के लिए ट्रेनों में हुआ हंगामा

विज्ञापन
मुगलसराय। पानी और साफ सफाई न होने से नाराज होकर यात्रियों ने सोमवार को दो ट्रेनों की चेन पुलिंग कर प्लेटफार्म पर हंगामा किया। इसके चलते दोनों ट्रेन आधे घंटे विलंब से रवाना हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह समझाकर यात्रियों को शांत कराया और पानी व सफाई की व्यवस्था कराई।

गुवाहाटी से पुरानी दिल्ली जा रही अप ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से शाम साढ़े छह बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने कोचों में साफ सफाई न होने की शिकायत की। बावजूद इसके कोच में साफ सफाई नहीं हुई और अपने निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चल पड़ी। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोककर हंगामा करने लगे। ट्रेन रोकने की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। यात्रियों ने कहा कि पिछले कई स्टेशनों पर शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शौचालयों में गंदगी की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। कोच में बदबू से बैठना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए सफाई कर्मियों को बुलाकर सभी कोचों के शौचालयों की साफ सफाई कराई गई। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए जा रही अप गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय साढ़े पांच बजे के बजाए आधे घंटे की देरी से मुगलसराय के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव खत्म होने के बाद अर्धसैनिक बलों के लौटने के लिए ट्रेन के पीछे तीन जनरल कोच जोड़ दिए गए थे। ट्रेन के रुकते ही इसमें सवार अर्धसैनिक बलों ने कोचों में पानी न होने की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ट्रेन खुलते ही नाराज सैनिकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। जवानों ने कहा कि ट्रेन के पिछले हिस्से में कोच होने की वजह से स्टेशनों पर पानी नहीं भरा जा रहा है। आरपीएफ ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। दो बार चेन पुलिंग करने के बाद कैरेज विभाग के लोगों ने कोच में पानी भरा और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed