{"_id":"5995edb74f1c1b8a2f8b45c3","slug":"101502997943-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले का जल्द ही हो सकता पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले का जल्द ही हो सकता पर्दाफाश
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। जन्माष्टमी की रात अलीनगर थानांतर्गत तारनपुर दुधाने गांव के समीप हुई हत्या के मामले में थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो हत्या में काफी करीबी लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले से पर्दा उठाएगी।
कुछ माह पूर्व रेलवे केे स्क्रैप कारोबार में उतरे अरविंद यादव (52) की 15 अगस्त की रात लगभग पौने ग्यारह बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सूत्र बताते हैं कि जिस समय अरविंद की हत्या की हुई थी उससे कुछ देर पहले वह मुगलसराय कोवताली में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भोज में शामिल होने के बाद वहां से निकला था। बाद में रास्ते में उसने एक दूकान पर पान खाया और जैसे ही वह फ्लश बट के आगे पहुुंचा तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी । वहीं घटना की इस ओर इशारा भी कर रही थी कि बदमाशों ने पहले इत्मिनान से अरविंद को रोका होगा तब उसे गोली मारी होगी। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुगलसराय कोतवाली के गेट पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला है। इन सब तथ्यों के आधार पर पुलिस अरविंद के करीबियों को खंगालते हुए हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है।