{"_id":"61573c438ebc3e626f3ad0b6","slug":"couple-ran-away-from-home-to-get-married-in-the-temple-police-caught-on-the-information-of-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : मंदिर में शादी करने पहुंचा घर से भागा प्रेमी जोड़ा, अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : मंदिर में शादी करने पहुंचा घर से भागा प्रेमी जोड़ा, अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
Fri, 01 Oct 2021 10:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:20 PM IST
सार
युवक- युवती के अलग- अलग धर्म से ताल्लुक रखने की भनक अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। एसएसआई राजकुमार शुक्ला फोर्स के मंदिर पहुंचे और दोनों को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चंदौली जिले की चकिया कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती को मां काली परिसर से पकड़ा। दोनों वहां शादी करने पहुंचे थे। पकड़ी गई युवती के लापता होने का मुकदमा मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने में दर्ज है। चकिया पुलिस ने दोनों को जमालपुर पुलिस को सौंप दिया। मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम संबंध बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गये थे। युवती के पिता ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर पुत्री के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को दोनों लोग कोर्ट में शादी करने की नीयत से चकिया स्थित मां काली मंदिर परिसर में पहुंचे। इसके बाद युवक ने युवती को मंदिर में बैठा दिया और कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के लिए कोर्ट चला गया।
विज्ञापन
युवक- युवती के अलग- अलग धर्म से ताल्लुक रखने की भनक अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद एसएसआई राजकुमार शुक्ला फोर्स के मंदिर पहुंचे और युवक-युवती को पकड़ लिया और कोतवाली ले आये। पूछताछ में जानकारी हुई कि युवती के लापता होने का मुकदमा मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने दर्ज है। युवती की बरामदगी की सूचना पर रात में चकिया पहुंची जमालपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन