फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona vaccine arrived, will be vaccinated from January 16

कोरोना वैक्सीन पहुंची, 16 जनवरी से लगेगा टीका

Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine arrived, will be vaccinated from January 16
चंदौली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लंबे इंतजार के बाद बुधवार को कोरोना की वैक्सीन देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गई। इसी के साथ वैक्सीन के आने का इंतजार भी खत्म हो गया। सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार कोविशील्ड की 9360 वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच सीएमओ कार्यालय में सुरक्षित तरीके से -25 डिग्री तापमान पर रख दी गई है। पहले चरण में करीब 7500 चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को 16 जनवरी से टीका लगाने की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

वैक्सीन के पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों व अफसरों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस दौरान पहले से तैनात कर्मचारियों ने सीएमओ डा. आरके मिश्रा की निगरानी में वैक्सीन को फ्रिजर में रखा गया। वैक्सीन की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मियों की चौबीसों घंटे वैक्सीन कक्ष के बाहर तैनाती रहेगी। वैक्सीन के वाराणसी स्थित मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा से पहुंचने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन कक्ष तक लाया गया। जिले को आवंटित 9360 वैक्सीन के लिए डीप फ्रिजर भी मुहैया कराया गया है। जिस कक्ष में दवा रखी गई है उसमें डिजिटल मीटर भी लगाया गया है। ताकि तापमान का पता चलता रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके मिश्रा ने बताया कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री की ओर से पहले चरण के टीकाकरण का आरंभ करने के बाद पहले से निश्चित स्वास्थ्य कर्मियों को जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौली। कोरोना की वैक्सीन आने और सुरक्षित रखने के बाद उसे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। 16 जनवरी को जिले के सभी नौ ब्लाकों के पीएचसी और सीएचसी पर 100-100 डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को टीके लगाने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। इसका दो बार पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। टीका लगाने के दौरान इसपर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। सोलह रूटों से वैक्सीन पीएचसी और सीएचसी पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed