फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Considered tenant on compensation of six thousand rupees per square meter

छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा पर माने काश्तकार

Tue, 29 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Considered tenant on compensation of six thousand rupees per square meter
सैयदराजा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेलवे रूट पर परेवां और बरठी रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनने का रास्ता साफ हो गया। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी और काश्तकारों के बीच हुई वार्ता में छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा पर सहमति बन गई। रेलवे ने परेवां और बरठी में रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की मंजूरी दी थी। इसके लिए काश्तकारों से भूमि अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने 28 सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा देने का निर्णय लिया। इतने कम दर पर भूमि देने के लिए काश्तकार तैयार नहीं हुए। इससे आरओबी बनने का काम अटक गया। इस बीच कई दौर की वार्ता हुई। मंगलवार को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों ने काश्तकारों के साथ वार्ता की। प्रशासनिक अधिकारियों ने 2800 की जगह 6000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसानों ने जमीन देने की सहमति जता दी। इस संबंध में सेतु निगम के परियोजना उप प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि जिले में नौ आरओबी का निर्माण जमीन न मिलने की वजह से अटका हुआ है। परेवां और बरठी में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के लिए जमीन को लेकर किसानों के साथ सहमति बन गई है। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed