फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen protest against filing of case

मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में कांग्रेसजनों ने दिया धरना

Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against filing of case
पीडीडीयू नगर। पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी व ललितेशपति त्रिपाठी पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिए गए तो पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आए दिन द्वेषपूर्ण रवैया के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगा कर उन्हें फंसा रही है। प्रशासन ने पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी व ललितेशपति त्रिपाठी सहित कुल 42 लोगों पर 14-15 जून की रात मिर्जापुर के मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जो पूरी तरह असत्य, आधार व तथ्यहीन है। चंदौली के विकास में भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. कमलापति त्रिपाठी के परिवार पर लगाए गए फर्जी मुकदमे की कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ी निंदा करते हैं। धरना-प्रदर्शन में मधु राय, रजनीकांत पांडेय, दयाराम पटेल, शशिनाथ उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, प्रदीप पांडेय, औसाफ अहमद ,नवीन पांडेय रहे। संचालन शाहिद तौसीफ व धन्यवाद ज्ञापन नारायण मूर्ति ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed