फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complaints came 85, disposal of only eight

Chandauli News: शिकायतें आई 85, सिर्फ आठ का निस्तारण

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Complaints came 85, disposal of only eight
सकलडीहा। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम उमेशचंद्र मिश्र की देखरेख में जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 85 शिकायतें आईं लेकिन मौके पर सिर्फ आठ का समाधान हो पाया। दूसरी तहसीलों में भी कमोबेश यही हालात रहे। ऐसे में ज्यादातर फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। जनता की समस्याएं सुनने के दौरान एडीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस की शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग शासन कर है। इसमें कई विभागों की रिपोर्ट ठीक नहीं है। वहीं, समाधान दिवस में राजस्व, स्वास्थ्य, ड्रेन की सफाई, अवैध कब्जे की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। अधिकारियों ने मौके पर 85 में आठ मामलों का समाधान किया। इस मौके सीएमओ डॉ. वाईके राय, बीएसए सतेन्द्र सिंह, एसडीएम मनोज पाठक, एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, पीडी लालता प्रसाद, डीआईओएस डॉ. जय प्रकाश, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार विकास धर दूबे, बीडीओ अरुण पांडेय, सीडीपीओ अवधेश पंडित आदि मौजूद रहे। वहीं, पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम अविनाश कुमार ने समस्याएं सुनीं। यहां 42 प्रार्थना पत्र आए, इसमें आठ का समाधान किया गया। इस मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह, तहसीलदार विराग पांडेय आदि रहे। चंदौली : सदर तहसील में 44 शिकायतें आईं, जिनमें छह का समाधान हुआ। इस दौरान सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह मौजूद थे। नौगढ़ तहसील में एसडीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 20 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें दो का समाधान किया गया। वहीं, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लोक निर्माण और सहायक अभियंता सिंचाई गैरहाजिर थे, उन्हें नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर बीडीओ सुदामा यादव, तहसीलदार सुरेशचंद्र आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed