फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM can lay the foundation stone of medical college

मुख्यमंत्री के शिलान्यास करने के साथ आरंभ होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Wed, 22 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
CM can lay the foundation stone of medical college
पीडीडीयू नगर । जिले के नौबतपुर के समीप बरठी कमरौर मौजा में आठ हेक्टेयर में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री अगले सप्ताह कर सकते हैं। सोमवार की रात
विज्ञापन

कॉलेज निर्माण की प्रगति व मानक की जांच के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने जिलाधिकारी संजीव सिंह और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन डीपी सिंह के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 322.1045 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्य आरंभ कराने के लिए 274.1833 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के लिए कैबिनेट की बैठक मेें मंजूरी दे दी। पीडब्ल्यूडी ने कॉलेज निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके अनुसार परिसर में चिकित्सा शिक्षा, ओपीडी, प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व पार्क का निर्माण कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के अलावा आसपास के जिलों व बिहार के लोगों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नौबतपुर के पास नरायनपुर मौजा में सेल्स टैक्स विभाग और किसानों की आठ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के लिए जिला अस्पताल के दस एकड़ के परिसर को भी अधिग्रहीत किया जा चुका है। नरायनपुर के किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है।
टेंडर के बाद कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया ठप हो गई थी। लोकनिर्माण विभाग ने लखनऊ मुख्यालय की ओर से करीब 274 करोड़ की लागत से पांच सौ बेड का उच्चीकृत हास्पिटल और राजकीय मेडिकल कालेज निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया था। अब कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के लिए मंजूरी देने की योजना है।
सीएम योगी आदित्यनाथ से मेडिकल कालेज का शिलान्यास कराने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय शिलान्यास सीएम के हाथों कराने का दावा पहले से ही करते आ रहे हैं। अब मेडिकल कॉलेज का निर्माण आरंभ होने की संभावना बढ़ गई है।

कालेज भवन में प्रशासनिक कक्षों के साथ 300 बेड का अस्पताल भी होगा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। 2023-24 सत्र में 100 छात्रों का प्रवेश प्रारंभ होगा। इसके बाद प्रति वर्ष 100-100 छात्रों का नामांकन होगा। -रंगाराव जाला, डीजीएम, कार्यदाई संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed