फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleaning of canal started after farmers' agitation

किसानों के आंदोलन के बाद शुरू हुई नहर की सफाई

Sat, 19 Sep 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of canal started after farmers' agitation
पीडीडीयू नगर। कृषि प्रधान जिले में किसान खाद, बीज, पानी व उर्वरक के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। धपरी माइनर की साफ सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे नाराज होकर शुक्रवार को किसान विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे सपा नेता बाबूलाल यादव ने अधिशासी अभियंता से टेलीफोन से वार्ता की और इसके बाद नहर की सफाई शुरू हुई।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि धपरी माइनर पूरी तरह से झाड़ झंखाड़ से पट चुकी है। इससे क्षेत्र के धपरी, रोहडा, खरगीपुर, नरयना, महदेउल, गौसपुर,कठौडी सहित एक दर्जन गांवों के किसानों के खेतों की सिंचाई मुश्किल हो रही है। कई बार सिंचाई विभाग से इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर किसानों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन की शुरूआत की। इसकी सूचना पाकर बाबूलाल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं एक्सईएन से वार्ता की नहर की सफाई शुरू कराई। इसके बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर श्यामलाल,अखिलेश ,जोखू, बिहारी, श्याम सुंदर, राम उग्रह यादव, अवधेश यादव, सत्यप्रकाश बिंद, चंदा बिंद, राज कुमार बिंद, सुंदर बिंद पिंटू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed